Crime

देहरादून: रायपुर में 8.50 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

चूना भट्टा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दून पुलिस की कार्रवाई, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

देहरादून। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को थाना रायपुर पुलिस ने चूना भट्टा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभा देवी (35 वर्ष), पत्नी महेश साहनी, निवासी चूना भट्टा, आधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 445/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पूनम खत्री, सहायक उपनिरीक्षक सुनील रावत, हेड कांस्टेबल प्रकाश पुरोहित, हेड महिला कांस्टेबल दमयंती और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।