Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड की देवसंस्कृति को वैश्विक तथा भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए...

उत्तराखण्ड की देवसंस्कृति को वैश्विक तथा भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देव डोलियों के कुम्भ स्नान की सभी तैयारियाॅ व्यवस्थित रूप से की जायेंः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सस्कृति, धर्मस्व, सिंचाई, लधु सिंचाई एवं जलागम प्रबन्धन, मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विधान सभा स्थित कक्ष में संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, कुम्भ मेला, पुलिस विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड की देवसंस्कृति को वैश्विक तथा भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देव डोलियों के कुम्भ स्नान की सभी तैयारियाॅ व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

प्रदेश के पर्यटन, सस्कृति, धर्मस्व, सिंचाई, लधु सिंचाई एवं जलागम प्रबन्धन, मंत्री सतपाल महाराज ने देव डोलियों की कुम्भ स्नान की विरासतीय शोभा यात्रा को ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक सभी जगह देव डोलियों के आवागमन से लेकर देव डोलियों के दर्शन के लिए आने वाले भक्तगणों के आवागमन, मंच-पंडाल जलपान, सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबन्धन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

महाराज ने अधिकारियों को शोभा यात्रा का रूट चार्ट बनाते हुए आपसी समन्वय से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए देव डोलियों के गारिमा के अनुकूल सभी तरह की व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को ऋषिकेश एवं हरिद्वार में शोभायात्रा के दौरान देव डोलियों तथा भक्तगणों पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए भी निर्देश दिये।

इस दौरान मा. मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि देवी देवताओं की भूमि है। जिसका कण-कण अपने आप में देवतुल्य है तथा लगभग सभी प्रदेश में कोई न कोई ऐसी बात परम्परा से प्रचलित है जिनका सम्बन्ध किसी न किसी देवी-देवता से है। प्राचीन समय से ही पराम्परा के अनुसार देवी देवताओं की देव डोलियाॅं कुम्भ के दौरान हरिद्वार में स्नान करने आती हैं। जिस दौरान बडी संख्या में भक्तगण उनके दर्शन करते हैं। इसी पराम्परा के अनुसार हरिद्वार कुम्भ महापर्व 2021 में भी देव डोलियाॅ हरिद्वार में कुम्भ स्नान में आयेंगी। इस लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा की शुरूआत 24 अप्रैल को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश से होगी। जहाॅ पर प्रदेश भर से ढोल-नगाडों व स्थानीय देवी देवताओं के चिन्ह के साथ लगभग 200 देव डोलियाॅ एकत्रित होने की संभावना है। इसके अगले दिन 25 अप्रैल 2021 को शोभा यात्रा का कुम्भ नगरी हरिद्वार में आगमन होगा तथा सामुहिक अमृतमय स्नान ब्रहमकुण्ड हरकी पैड़ी में सम्पन्न होगा। तत्पश्चात पंतदीप में भव्य पंडाल में पूज्य संतो, श्रद्धालुओं व शासन-प्रशासन के लोगों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात देव आशीर्वाद कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

इस दौरान बैठक में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गाॅववासी, सदस्य डी. एस. गुंसाई, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, महानिदेशक संस्कृति विभाग आशीष चौहान, निदेशक संस्कृति बीना भटट, पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह सहित हरिद्वार मेला प्रशासन व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता को लेकर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने...

तीस वर्ष के बाद अपनी देवरा यात्रा पर निकली नौज्युला की मां चंडिका

स्यूंपुरी में किया रात्रि प्रवास, घर-घर पूछी भक्तों की कुशलक्षेम ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना व दर्शन कर मांगा आशीर्वाद रूद्रप्रयाग। तीस वर्ष के बाद रूद्रप्रयाग जनपद के...

पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग फरार

मंगलौर। सोमवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे बच्चे है। छह साल पहले विवाहिता ने प्रेम विवाह...