Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड नेपाल के राजदूत से सतपाल महाराज की भेंट, पंचेश्वर डैम सहित कई...

नेपाल के राजदूत से सतपाल महाराज की भेंट, पंचेश्वर डैम सहित कई विषयों पर चर्चा

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत एच.ई. नीलांबर आचार्य और राम प्रसाद सुबेदी मंत्री डीसीएम दूतावास से भेंट कर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से होली की शुभकामनाएं देते हुए भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों, आपसी सौहार्द, सहयोग को आगे बढ़ाने और पंचेश्वर बांध जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत एच.ई. नीलांबर आचार्य और राम प्रसाद सुबेदी मंत्री डीसीएम से भेंट कर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से होली की शुभकामनाएं देते हुए पंचेश्वर डैम सहित अनेक विषयों पर चर्चा की। महाराज ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में भारत नेपाल की खुली सीमा दोनों देशों के संबंधों की विशेषता है, जिससे दोनों देशों के लोगों को आवागमन में सुगमता रहती है। दोनों देशों के नागरिकों के बीच आजीविका के साथ-साथ विवाह और पारिवारिक संबंधों की मजबूत नींव है। इस नींव को ही रोटी बेटी का रिश्ता नाम दिया गया है।

उन्होने नेपाल के राजदूत से बातचीत के दौरान कहा कि नेपाल, भारत का एक महत्त्वपूर्ण पड़ोसी है और सदियों से चले आ रहे भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों के कारण हम एक दूसरे के लिए विशेष महत्त्व रखते हैं। भारत और नेपाल हिंदू धर्म एवं बौद्ध धर्म के संदर्भ में समान संबंध साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच 1850 किलोमीटर से अधिक लंबी साझा सीमा है, जिससे भारत के पाँच राज्य–सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड जुड़े हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि बुद्ध का जन्म वर्तमान नेपाल में स्थित लुम्बिनी में हुआ था। बाद में बुद्ध ज्ञान की खोज में वर्तमान भारतीय क्षेत्र बोधगया आए, जहाँ उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ।

चूंकि भारत व नेपाल दोनों ही देशों में हिंदू व बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। साथ ही रामायण सर्किट की योजना दोनों देशों के मज़बूत सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों का प्रतीक है। इसलिए जरूरी है कि लुम्बिनी (नेपाल) से गोरखपुर (भारत) तक और जनकपुर (नेपाल) से अयोध्या (भारत) के मध्य रेलवे लाईन का विस्तार हो। महाराज ने कहा कि कोरोना काल में किस प्रकार से दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग से पर्यटन को बढ़ाया जाए इस पर भी व्यापक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत पंचेश्वर डैम सहित नेपाल में विभिन्न विकास योजनाओं में सहयोगी है। इसलिए आवश्यक है कि आपसी मैत्री व सहयोग से हम लोग विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर सद्भावना के साथ आगे बढ़े।

RELATED ARTICLES

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता को लेकर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने...

तीस वर्ष के बाद अपनी देवरा यात्रा पर निकली नौज्युला की मां चंडिका

स्यूंपुरी में किया रात्रि प्रवास, घर-घर पूछी भक्तों की कुशलक्षेम ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना व दर्शन कर मांगा आशीर्वाद रूद्रप्रयाग। तीस वर्ष के बाद रूद्रप्रयाग जनपद के...

पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग फरार

मंगलौर। सोमवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे बच्चे है। छह साल पहले विवाहिता ने प्रेम विवाह...